Saturday 11 November 2017

Advertisement
Advertisement

Very Important Notes for MP Patwari Exam 2017


1. भारत में नई संवैधानिक व्यवस्था के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायत व नगरपालिकाओं का चुनाव करवाने वाला पहला राज्य - मध्य प्रदेश 
2. क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्यप्रदेश देश में कौन से स्थान पर आता है - दूसरे (Second) 
3. मध्यप्रदेश में प्रथम ग्राम न्यायालय कहां स्थापित किया गया था - नीमच 
4. मध्यप्रदेश में ग्रामीण महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौन सी योजना प्रारम्भ की गई - ग्राम्या योजना 
5. पंचायती राज व्यवस्था का वर्णन संविधान के किस भाग में है - भाग 9 
6. पंचायती राज संस्थाओं के संगठन के दो स्तर होने का सुझाव किसने दिया - अशोक मेहता समिति
7. महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटों का आरक्षण किस संशोधन अधिनियम में हुआ - 73वें संशोधन अधिनियम, 1993 
8. पंचायती राज का मुख्य उद्देश्य है — जनता को प्रशासन में भागीदारी योग्य बनाना
Very Important Notes for MP Patwari Exam 2018
9. 73वें संविधान संशोधन में पचायती राज संस्थाओं के लिए किस प्रकार के चुनाव का प्रावधान किया गया— प्रत्यक्ष एवं गुप्त मतदान
10. यदि पंचायत को भंग किया जाता है तो पुनः निर्वाचन कितने समय के अंदर आवश्यक है - 6 माह 
11. चेन्नई नगर निगम, 1688 में स्थापित हुआ यह नगर निगम भारत की सबसे पुरानी निगम संस्था है
12. मध्यप्रदेश में एकीकरण तथा समान पचांयत व्यवस्था के उद्देश्य से "मध्यप्रदेश पंचायत अधिनियम" किस वर्ष में बनाया गया - 1962 
13. मध्य प्रदेश नगरीय निकाय दिवस मनाया जाता है - 2 नवम्बर को 
14. 2011 की जनगणना के अनुसार मध्यप्रदेश की साक्षरता दर है - 72 .60 प्रतिशत 
15. देश का पहला आपदा प्रबन्धन संस्थान किस राज्य में हैं - मध्य प्रदेश
16. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने मंजूरी दी - 13 जनवरी 2016 
17. किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना भारतीय बैंकों द्वारा अगस्त 1998 में शुरू की गई एक क्रेडिट योजना है

18. स्वतंत्र पंचायती राज संचालनालय की स्थापना की घोषणा हुई - 15 नवंबर 2007 
19. मध्य प्रदेश राज्य का पहला नगर निगम - जबलपुर 1864 
20. मध्यप्रदेश के नगर निगम की संख्या 16 है - (1. इंदौर 2. भोपाल 3.जबलपुर 4.ग्वालियर 5.सागर 6.रीवा 7.उज्जैन 8.खंडवा 9. बुरहानपुर 10.रतलाम 11.देवास 12.सिंगरौली 13.कटनी 14.सतना 15. छिंदवाड़ा 16.मुरैना)


Advertisement

0 comments:

Post a Comment

Like Our Page On Facebook

Latest MP Govt Jobs